पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए। जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन हमले में ग्राम घन्डियाल की श्रीमती प्रभा देवी के घायल होने की अनवरत घटित घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (ैीववज ंज ेपहीज) की अनुमति ली जाए। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि विकासखण्ड पोखड़ा में आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (ैीववज ंज ेपहीज) की अनुमति मिलने के बाद सोमवार से क्षेत्र में पिंजरे लगवाने के साथ-साथ शूटरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदमखोर बाघ मरा जाएगा और लोगों को उसके भय से छुटकारा मिल पाएगा। श्री महाराज ने बाघ के हमले में प्रभावित हुए परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








