Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 17 Nov 2025 647

कैबिनेट मंत्री ने लिया जन मिलन कार्यक्रमों में भाग .

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूमण और सतरासी अरडिया में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने संपर्क पुल निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पेयजल योजना शुरू करने तथा सड़क मार्गों के निर्माण की मांग रखी।  
श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि ये सभी कार्य विधायक निधि और जिला योजना के माध्यम से शीघ्र पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने जन मांगों को देखते हुए पेयजल योजना समेत अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि सोमेश्वर क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय, त्रिवेणी घाट, पुल और गैस गोदाम जैसे महत्वपूर्ण कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करती रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की परीक्षा में पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दिया जीना को सम्मानित किया गया।