Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 04 Nov 2025 743

राष्ट्रपति ने किया राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास.

देहरादून /नैनीताल । मंगलवार को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे। ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य द्वार का शिलान्यास किया । राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का यह शिलान्यास इस धरोहर के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। राजभवन नैनीताल, जो विगत 125 वर्षों से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है, आज भी अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए अद्वितीय स्थान रखता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।