हल्द्वानी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का नैनीताल प्रवास आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने प्रवास के दौरान माननीय राष्ट्रपति ने श्री माँ नयना देवी मंदिर तथा कैंची धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग भी किया। अपने प्रवास के उपरांत माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज सायं हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। राष्ट्रपति के प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








