कभी भी जनगणना के संकेत केन्द्र से मिल सकते हैं जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा : अग्रवाल
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। प्रदेश के जनगणना मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में जनगणना विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि कभी भी जनगणना के संकेत केन्द्र से मिल सकते हैं जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जनगणना से सम्बन्धित अपनी सम्पूर्ण तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि 2021 में कोविड के कारण जनगणना नहीं हो पाई थी, लेकिन आने वाले कुछ समय में जनगणना के आदेश मिल सकते हैं। मंत्री ने कहा कि जनगणना दो तरह से की जाती रही है, जिसमें पहले दौर में मकानों की स्थिति और उनकी गणना की जाती है जबकि दूसरे दौर में व्यक्तियों की गणना की जाती है। उन्होंने कहा कि जैसा ही केन्द्र से आदेश प्राप्त होंगे हमारा विभाग जनगणना के कार्य में सक्रिय हो जायेगा। बैठक में सचिव जनगणना, दीपक कुमार, डॉयरेक्टर जनगणना, ईवा आशीष श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








