जोशीमठ चमोली। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रवक्ता एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत, खीम सिंह कंडारी, जयवीर रावत, अनिल नौटियाल एवं विनोद रावत ने राइका गोपेश्वर में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना कार्यो का सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कंट्रोल यूनिट में पड़े वोट की गणना और वीवीपैट की पर्ची की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ बद्रीनाथ आरके पांडेय, एआरओ कर्णप्रयाग एसके पांडेय, एआरओ थराली अबरार अहमद भी मौजूद थे।
जनपद चमोली में तीनों विधानसभा की मतगणना पीजी कॉलेज गोपेश्वर में होगी। प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएगी। मतगणना के लिए 51 सुपरवाइजर, 54 मतगणना सहायक तथा 66 माइक्रो आब्जर्वर सहित कुल 171 कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 15 कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा में रेडमली पांच वीवीपैट मशीनों की वोटर स्लिप की गणना भी की जाएगी। मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा। किसी को भी मतगणना परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








