रुड़की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की 70 में से 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कई विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के लिए आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।
सोमवार को सिविल लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल अठावले ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि करीब 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की गई है। कई सीटों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को भेज दी गई है।युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार को ठोस योजना बनानी होगी। केवल घोषणाओं से बेरोजगारी दूर नहीं होगी, बल्कि इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी और विधानसभा चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोनू रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar





