ऋषिकेश। बीते रोज शाम को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान आगरा निवासी 15 वर्षीय किशोर अंश परमार नदी की तेज लहरों में बहकर लापता हो गया। किशोर अपने स्कूल टीचर और अन्य बच्चों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को संत सेवा आश्रम के समीप नाव घाट पर किशोर के गंगा में बहने की सूचना मिली। बताया गया कि अंश परमार निवासी रोहता, जनपद आगरा (उत्तर प्रदेश), अन्य बच्चों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम गंगा में उतरकर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि, लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







