देहरादून। चकराता क्षेत्र में एक युवती के थाने पहुंचकर हंगामा करने का वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती का आरोप है कि एक युवक पिछले छह सालों से शादी का झांसा देकर उसका शोषण कर रहा था और उसने इस मामले में तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे वह बेहद आहत और गुस्से में थी।
वायरल वीडियों में युवती हाथ में पेट्रोल की कैन लेकर थाने के परिसर में पहुंचती नजर आ रही है। वह बार बार यही कहती सुनाई दे रही है कि वह पिछले 48 घंटों से थाने में बैठी है, उसके बयान हो चुके हैं, फिर भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है और एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की जा रही है। वह पुलिस पर आरोप लगा रही है कि जब वह जख्मी हालत में थी तब पुलिस साथ नहीं आई, लेकिन अब आरोपी को बचाने के लिए पहुंच रही है।
हालात तब और बिगड़ गए जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगी। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और कैन छीनकर उसे अंदर ले जाया गया। इस दौरान थाने में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग वीडियो बनाते नजर आए।
इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि अगर युवती ने पहले ही तहरीर दी थी तो मुकदमा दर्ज करने में देरी क्यों हुई और पीड़िता को इस हद तक मजबूर क्यों होना पड़ा कि उसे थाने में इस तरह का कदम उठाना पड़ा। पुलिस का इस पूरे मामले पर अभी आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar





