उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का नाम अब स्वर्गीय गोपाल रावत जिला चिकित्सालय के नाम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही पूरे कार्यक्रम स्थल में तालियां गूंज उठी। गंगोत्री विधानसभा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल देखने को मिला।
गंगोत्री विधानसभा जनपद की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। गंगोत्री विधानसभा से स्वर्गीय गोपाल रावत दो बार विधायक रहे। पहली बार 2007 में और दूसरी बार 2017 में उन्होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि दूसरा कार्यकाल स्व गोपाल रावत पूरा नहीं कर पाए और लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। जनपद की गंगोत्री विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गोपाल रावत का अतुलनीय योगदान रहा। स्वर्गीय गोपाल रावत को आज भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आम जनता याद करती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में गंगोत्री विधानसभा सहित पूरे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। स्वर्गीय गोपाल रावत ने जिला चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कई बड़ी सौगातें दी थीं। स्वर्गीय गोपाल रावत ने अपने दोनों कार्यकाल में हर संभव प्रयास किया कि आम गरीब मरीज को जिला अस्पताल में ही अच्छी सुविधा और अच्छा इलाज मिल सके।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








