देहरादून। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने विधानसभा परिसर में अपना पर्चा दाखिल किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी विधायकों की मौजूदगी में दिनेश आर्य ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन से पहले सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।
दिनेश आर्य के विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताई। भट्ट ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है।
गौर हो कि, भारत निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी डेट है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।
राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है। राज्यसभा एक स्थायी सदन है, जो कभी भंग नहीं होता है। इसके हर दो साल में एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं और उनकी जगह नए सदस्यों का चुनाव किया जाता है। अभी जो राज्यसभा सदस्य चुने जाएंगे उनका कार्यकाल अगले 6 वर्ष यानी 2032 तक रहेगा।
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। नरेश बंसल निर्विरोध चुनकर राज्यसभा पहुंचे थे। अब नरेश बंसल का बतौर राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








