रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट सोमवार 16 नवंबर को प्रातः आठ बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
बाबा मध्यमहेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को डोली मध्यमहेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 17 नवंबर को डोली गौण्डार से राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी, जबकि 18 नवंबर को रांसी से प्रस्थान कर गिरिया गांव में रात्रि विश्राम करेगी।
इसके बाद 19 नवंबर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार उत्सव डोली का स्वागत और पूजा-अर्चना की जाएगी।
शीतकाल के दौरान भगवान मध्यमहेश्वर की नियमित पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में संपन्न होगी। श्रद्धालु शीतकाल में यहीं पहुंचकर बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती, ऊखीमठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे!
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







