Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 14 Nov 2026 788

वाहनों में ठूंसकर भरे मिले 11 मवेशी, दो चालक गिरफ्तार.

नैनीताल। रामनगर में पशुओं के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पुलिस ने देर रात तलाशी अभियान के दौरान शक्तिनगर में दो पिकअप वाहनों से कुल 11 मवेशियों को बरामद किया है। आरोप है कि पशुओं को वाहनों के अंदर रस्सियों से बांधकर बेहद कष्टदायक और दयनीय स्थिति में ठूंसकृठूंसकर भरा गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की रात उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सूचना मिली कि शक्तिनगर में मारूफ के घर के पास दो पिकअप वाहनों में पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पिकअप में दो भैंस और चार भैंस के बच्चे मिले, जबकि दूसरी पिकअप में तीन भैंस, एक बड़ा कटरा और एक भैंस का बच्चा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से निजाम पुत्र मकसूद अली निवासी भोजपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), उम्र 39 वर्ष और मारूफ पुत्र मोहम्मद रऊफ निवासी शक्तिनगर, रामनगर, उम्र 35 वर्ष को पकड़ा। दोनों के खिलाफ थाना रामनगर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।