रुड़की। रविवार देर रात हरिद्वार रोड स्थित एक टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टेंट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से भारी संख्या में सामान जलकर राख हो गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि टेंट हाउस संचालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलने का अनुमान है। हरिद्वार रोड पर स्थित शेरपुर निवासी विशवराम सैनी नक घर के पास ही टेंट हाउस है।बताया गया है कि रात करीब 12 बजे तक टेंट हाउस के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके बाद सभी कर्मचारी अपना काम खत्म कर घर चले गए। कर्मचारियों के जाने के कुछ समय बाद टीन शेड में आग लग गई।आशंका जताई जा रही है कि आसपास चलाए गए पटाखों की चिंगारी टीन शेड तक पहुंचने के कारण आग लगी। आग लगने के बाद टेंट हाउस से धुआं और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरातफरी मच गई।
आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग ने टेंट हाउस में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। विशेष रूप से टेंट के कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली कुर्सियां, मेज, पर्दे, सीलिंग और अन्य सामग्री आग में जल गई।
त्योहारी सीजन में टेंट हाउस में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। ऐसे में आग से नुकसान काफी अधिक होने की बात सामने आ रही है। नुकसान 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन सामान का निरीक्षण करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







