देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ चुनावी तैयारियों मे जुट गई है। पार्टी प्रदेश में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का मन बना रही है, परंतु गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर राष्ट्रीय नेतृत्व लगाएगा।
देहरादून में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया गठबंधन की स्थिति में पार्टी अपने हिस्से की सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। साथ ही सहयोगी दलों को भी पूरा समर्थन देगी। उन्होंने बताया कि गठबंधन की सीटों को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे तन मन धन के साथ लड़ाएंगे। भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से उखाड़ने का काम करेंगे।
सिद्दीकी ने कहा समाजवादी पार्टी तो यह चाहती है कि प्रदेश की आधी यानी 35 विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़े, किंतु यह राष्ट्रीय नेतृत्व का मसला है। गठबंधन का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि किसको कितनी सीटें मिलनी हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ, समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी हुआ करती थी, लेकिन दुर्भाग्य रहा कि उत्तराखंड में सपा दिन प्रतिदिन खिसकती चली गई। इस बार आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की कोशिश यही रहेगी कि अब युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराना है.
सपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार शीर्ष नेतृत्व से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के उत्तराखंड दौरे को लेकर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि इसी महीने या फिर दिसंबर माह में अखिलेश यादव देहरादून और हरिद्वार आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि विशेषकर देहरादून और हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बहुत इच्छा है कि अखिलेश यादव को एक बार उत्तराखंड दौरे पर आना चाहिए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







