नैनीताल। मंगलवार देर रात करीब दो बजे रामनगर में कोसी बैराज के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार में दो से अधिक लोग सवार थे. जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद एक बार फिर कोसी बैराज के पास नहर किनारे लगी रेलिंग की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर के किनारे लगी रेलिंग कमजोर है। जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होने पर सीधे नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। पिछले छह महीनों में इस मोड़ पर पांच से अधिक वाहन नहर में गिर चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर इन हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम कब मजबूत किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक देर रात करीब दो से तीन बजे स्विफ्ट डिजायर कार कोसी बैराज के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में दो से अधिक लोग सवार थे। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल कार किसकी है? उसमें सवार लोग कौन थे? इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
इस हादसे के बाद एक बार फिर कोसी बैराज के पास सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर के दोनों किनारों पर लगी रेलिंग कमजोर हैं। ऐसे में यदि कोई वाहन अनियंत्रित हो जाता है, तो उसे नहर में गिरने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाती। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले छह महीनों में इस स्थान पर पांच से अधिक वाहन नहर में गिर चुके हैं। कई लोग चोटिल भी हुए हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बनी हुई है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस संवेदनशील मोड़ पर रेलिंग की स्थिति की जांच कराकर उन्हें मजबूत करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







