हरिद्वार। गुरूवार को करवा चैथ को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं बाजारों में सजने-संवरने की खरीदारी में जुटी हैं, जिससे कपड़ा, सर्राफा, कॉस्मेटिक और मनिहारी की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। हरिद्वार के लक्सर शहर के बाजारों के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों में भी रौनक चरम पर है। महिलाएं मेहंदी, फेशियल, मेकअप के लिए तीन-चार दिन पहले से ही बुकिंग कराकर पार्लर पहुंच रही हैं। पार्लर संचालकों के अनुसार इन दिनों मेहंदी का सबसे ज्यादा क्रेज है। महिलाएं पूरे हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवा रही हैं। ब्यूटी पार्लर पहुंची महिला आरती गोयल ने बताया कि, उन्हें करवा चैथ का बेसब्री से इंतजार रहता है. यह सुहागिनों का सबसे पसंदीदा त्योहार है, जिसे वे हंसी-खुशी सेलिब्रेट करती हैं। पिछले तीन-चार दिनों से पार्लर में बहुत अच्छा काम चल रहा है। महिलाएं सजने-संवरने के लिए लगातार आ रही हैं। हमारे यहां भी करवा चैथ के त्योहार पर फेशियल मेकअप पर विशेष छूट दी जा रही है। करवा चैथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व होने के कारण महिलाएं साड़ी, सूट, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, करवा, छलनी, पूजा की थाली और सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रही है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही सर्राफा बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। कई जगह पति भी पत्नी के साथ बाजार आकर उपहार पसंद कर रहे हैं। बाजार में बढ़ती ग्राहकी से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और उन्हें इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







