पौड़ी। सोमवार देर शाम धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास एक मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची धुमाकोट थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों कार सवारों को रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मारुति ईको वैन अदालीखाल से धुमाकोट की ओर आ रही थी। इसी दौरान धुमाकोट तहसील मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर जड़ाऊखांद से लगभग 400 मीटर पहले चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना की सूचना आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट ले जाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हीरा सिंह (43) पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम देवलाड, धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में वाहन चालक प्रदीप सिंह रावत उर्फ दीपू (38) पुत्र पान सिंह रावत और पंकज (19) पुत्र महिपाल सिंह घायल हुए हैं। दोनों भी ग्राम देवलाड के निवासी हैं। दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में उपचार किया जा रहा है। धुमाकोट के थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि हादसे में घायल अवस्था में तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







