Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 23 Oct 2026 554

पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए तैयार.

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर जारी चर्चाओं के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई है।
शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर देहरादून स्थित अदालत पहुंचे और अपनी सहमति से संबंधित पत्र मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर की ओर से नार्को टेस्ट के लिए सहमति दिए जाने का मामला चर्चा में आ गया है। अदालत में पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और जांच में सहयोग करने की बात कही।हालांकि, मामले से जुड़े बताए जा रहे वायरल ऑडियो को लेकर जब उनसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। ऐसे में अब जांच एजेंसी की कार्रवाई और सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजरें टिकी हैं।अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड में लंबे समय से संवेदनशील और चर्चित मामला रहा है। कथित वीआईपी की पहचान और इससे जुड़े दावों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नार्को टेस्ट को लेकर दी गई सहमति और वायरल ऑडियो से जुड़े सवालों पर जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा।