देहरादून। गुरूवार को उत्तराखंड कांग्रेस ने जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी पूर्व घोषित न्याय यात्रा का देहरादून से शुभारंभ किया। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा प्रस्तावित है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान चैक, घंटाघर और पलटन बाजार में जनसंपर्क करते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक यात्रा निकाली जाएगी।कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनके सवालों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनना है। पार्टी इसे न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने वाला जनसंपर्क अभियान बनाना चाहती है।देहरादून से शुरू हुए इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की तैयारी है। आने वाले दिनों में सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, कैंट और ऋषिकेश समेत प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी न्याय यात्रा निकाली जाएगी।कांग्रेस ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar





