देहरादून।शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा स्मरण रखा जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निर्माण में जिन लोगों ने अपना योगदान और बलिदान दिया, उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों के योगदान और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान और विकास की यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है और इसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








