1100 यात्रियों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। रविवार शाम केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर पहुंचाया। वहीं रास्ते में फंसे 1100 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
पुलिस कंट्रोल रूम को रविवारे शाम चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पत्थर गिरने से बच्चे की मौतरू सूचना मिलने के बाद मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना ने यात्रा मार्ग की संवेदनशीलता को एक बार फिर सामने ला दिया है। लगातार बारिश के बीच इस क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमें यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मौके पर तैनात हैं।
केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में रविवार को मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू कार्य पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा है। टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शेष यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








