कृर्षि उत्पादन मंडी समिति पर लगाए गंभीर आरोप
ऋषिकेश। सोमवार सुबह कृषि उत्पादन मंडी समिति की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए एक युवक मंडी समिति की बिल्डिंग पर लगे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढे़ युवक ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक टावर से नीचे नहीं उतरने की चेतावनी दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह हरीश पांडे नाम का युवक कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में पहुंचा और वहां बिल्डिंग पर लगे टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मंडी समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। टावर पर चढ़े युवक ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान मंडी समिति की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। युवक का कहना है कि वह लंबे समय से मंडी समिति परिसर में काम कर रहा है, लेकिन अधिक किराये के कारण वह अपना कारोबार आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। उसने आरोप लगाया कि मंडी परिसर में अनधिकृत रूप से महंगे किराये वसूले जा रहे हैं और लाइसेंस बनवाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। युवक ने कहा कि मंडी समिति में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और अधिकारियों का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए ही वह टावर पर चढ़ा है। हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं इस मामले में पार्षद रामकुमार संगर ने भी युवक द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए मंडी समिति के अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि मंडी समिति में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और गरीब एवं छोटे कारोबारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता।
पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतें किए जाने के बावजूद कई मामलों में कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं, जिससे कथित तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








