हरिद्वार। सोमवार को नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक टाउन हॉल में शुरू होते ही हंगामे की भंेट चढ़ गयी। बैठक शुरू होने से पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद जैसे ही बोर्ड बैठक की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस पार्षदों ने पिछले बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों पर काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि नाराज पार्षदों ने पुराने प्रस्तावों की प्रतियां सदन में ही जला दीं।
कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि बोर्ड की बैठकों में पारित किए जाने वाले प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि कई प्रस्ताव लंबे समय से लंबित हैं, जबकि पार्षदों की ओर से लगातार संबंधित समस्याओं को सदन के सामने रखा जा रहा है। पार्षदों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली में भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध जताया.टाउन हॉल में बैठक शुरू होने के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने पुराने प्रस्तावों की प्रतियां हाथों में लेकर विरोध किया। इसके बाद इन प्रतियों को सदन में ही जला दिया गया। हंगामे के बीच बैठक की कार्यवाही जारी रही। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। हालांकि बैठक से पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने मनोनीत 12 पार्षदों को शपथ दिलाई।मेयर किरन जैसल और मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार की मौजूदगी शपथ ग्रहण होते ही मदन कौशिक चले गए। बता दें कि हरिद्वार नगर निगम बोर्ड में भाजपा के 45 पार्षद हैं, जबकि तीन पार्षद निर्दलीय हैं। शेष पार्षद कांग्रेस से हैं। ऐसे में बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षदों के विरोध के कारण सदन का माहौल काफी गरम रहा।
कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद उन पर कार्रवाई होना जरूरी है, केवल प्रस्ताव पारित करने तक ही प्रक्रिया सीमित नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने भी बंदर, आवरा पशु और सेनिटेशन समेत कई मुद्दों पर अधिकारियों को घेरने का प्रयास किया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








