देहरादून। चुनाव संबधी मामलों को लेकर उत्तराखण्ड कांग्रेस ने सचिवालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की।
अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अपने कार्यालय में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में सचिवालय की ओर चल पडे। चुनाव संबंधी अनियमितताओं एवं मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों के विरोध में और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सचिवालय घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने सुभाष रोड पर आयकर कार्यालय के पास रोका।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसपर कांग्रेसी वहीं धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जन पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जुलूस के साथ यहां पहुंचे। पूर्व सीएम हरीश रावत भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, भुवन कापड़ी और ममता राकेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ देर तक मौके पर प्रदर्शन और नोकझोंक का दौर चलता रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सारी लोकतंत्र की मर्यादाएं तार तार हो रही है। किन्तु कांग्रेस जनहित के मामलों में शांत नही बैठेगी। अगर भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियां जारी रही तो कांग्रेस देशभर में बड़ा आन्दोलन करेगी।कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने सरकार पर वोट चोरी के साथ-साथ इलेक्शन चोरी किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेगी। कुमारी शैलजा ने कहा सरकार कभी परिसीमन के नाम पर तो कभी सीटें बढ़ाने के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकती आई है। उन्होंने इसे मात्र दिखावा बताया और आरोप लगाया कि यह दरअसल वोट चोरी यहां तक की इलेक्शन चोरी करते आए हैं। इसके दोषी मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, इसलिए उनको जेल होनी चाहिए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








