देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में चुनाव की दृष्टि से संगठन में बदलाव का दौर देखने को मिल रहा है। प्रदेश प्रभारी के रूप में राम माधव और सह प्रभारियों के रूप में बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन की नियुक्ति के बाद पार्टी ने अब प्रदेश महामंत्री संगठन के रिक्त पद पर फणीन्द्र नाथ शर्मा को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रमुख पदों पर नियुक्तियों का क्रम पूरा हो गया है।भाजपा के लिहाज से इन नियुक्तियों का समय महत्वपूर्ण है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पहले ही संगठनात्मक तैयारियां तेज कर चुकी है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नई टीम तथा संगठन के स्तर पर महामंत्री संगठन की नियुक्ति को चुनावी तैयारी को गति देने वाली कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी नई टीम के सामने संगठन और चुनावी तैयारियों का खाका रखने की बात कह चुके हैं। 25 सितंबर को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में नई टीम के साथ संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों पर चर्चा प्रस्तावित है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







