देहरादून। सोमवार देर शाम थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के जोगीवाला स्थित एक मॉल परिसर में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ बहस कर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह (उम्र 45 वर्ष) निवासी -22 सेक्टर 3 डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मौके पर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड नहीं माना। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी महेंद्र सिंह को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। पूरी घटना उस वक्त हुई जब सोमवार देर शाम डिलीवरी बॉय एक मॉल में ऑर्डर लेने पहुंचा था। आरोप है कि वह निर्धारित रास्ते के बजाय दूसरे रास्ते से जा रहा था, जिस पर सिक्योरिटी गार्डों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान विवाद हुआ और एक गार्ड ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गार्ड को रोकने की कोशिश करता भी दिखाई दे रहा है, लेकिन गार्ड उसकी बात नहीं मानता. साथ ही डिलीवरी बॉय से सिक्योरिटी गार्ड की बहस हो जाती है।
वायरल वीडियो में मारपीट करने वाला गार्ड खुद को पूर्व सैनिक बता रहा है और डिलीवरी बॉय को अपशब्द कहता सुनाई दे रहा है। मारपीट के बाद डिलीवरी बॉय बाइक पर बैठकर गार्ड से माफी मांगता है और वहां से चला जाता है। फिलहाल मामले में पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ित डिलीवरी बॉय की पहचान और घटना के संबंध में अन्य जानकारी भी सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी देवेंद्र चौहान ने पूर्व में बताया था कि पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय निर्धारित रास्ते के बजाय किसी दूसरे प्रतिबंधित रास्ते से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन यह जांच का विषय है कि मारपीट किस कारण से हुई।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








