अल्मोड़ा। 19 सितंबर को स्याल्दे ब्लॉक के बसई रतखेत गांव में हुई 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला तुलसी देवी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की दराती भी बरामद कर कब्जे में ले ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह पिछले चार साल से चला आ रहा जमीन का विवाद बताते हुए अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 19 सितंबर को रतखेत तोक निवासी 70 वर्षीय राजे सिंह बोरा उर्फ राजा बाबू का पड़ोस में रहने वाली तुलसी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी और गाली-गलौज के बाद आरोपी राजेंद्र सिंह ने दराती और भारी पत्थरों से महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तुलसी देवी को ग्रामीणों ने मौके से रेस्क्यू कर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तुलसी देवी के भाई हरीश चंद्र ढौंडियाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर उच्चाधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। तुलसी देवी के भाई की तहरीर पर थाना देघाट में आरोपी राजे सिंह बोरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों में करीब ढाई घंटे तक सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया। सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को देघाट थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








