हरिद्वार। जीएसटी विभाग की ओर से इलेक्ट्रिकल कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और दुकानों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का धरना- प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को इलेक्ट्रिकल व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। हरिद्वार इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने आर्यनगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की।
व्यापारियों का आरोप है कि, पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिकल सामान का कारोबार करने वाले व्यापारियों के दुकानों पर जीएसटी विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से कम समय के नोटिस पर लाखों रुपए एडवांस टैक्स के नाम पर जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में इस तरह की कार्रवाई से कारोबार प्रभावित होने की बात भी व्यापारियों ने कही। बता दें अभी तक इलेक्ट्रिकल संगठन से जुड़े व्यापारी ही जीएसटी विभाग की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, लेकिन सोमवार को अन्य कई व्यापार मंडलों से जुड़े व्यापारी भी उनके समर्थन में आ गए। प्रदर्शन क दौरान हरिद्वार इलेक्ट्रिकल ट्रेड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि, केवल आह्वान पर स्वेच्छा से दुकानें बंद की गई हैं और अन्य व्यापारियों के संगठनों ने समर्थन दिया है। पहले से ही कारोबार में मंदी, ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर लगने वाले शुल्क समेत कई तरह की परेशानियां हैं। ऐसे समय में जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि, यदि जीएसटी विभाग ने कार्रवाई नहीं रोकी तो एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी दुकानें बंद कर सरकार को चाबियां सौंपने का कदम उठाएंगे। व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने कहा कि, जीएसटी विभाग द्वारा जो कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है, उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापेमारी की जगह नोटिस भी दिए जा सकते हैं। अचानक से की जा रही छापेमारी से व्यापारियों में भय का माहौल है। इससे लॉ एंड ऑर्डर की दिक्कत भी खड़ी हो सकती है और फिर बाद में व्यापारियों को ही दोषी ठहराया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छापेमारी की कार्रवाई रोकी नहीं की गई तो, बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








