Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 14 Sep 2026 773

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’                  .

   बागेश्वर। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ जनसहभागिता के माध्यम से सेवा एवं विकास गतिविधियों को गति देना है।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने अभियान की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
17 सितंबर को बागनाथ मंदिर, वैजनाथ मंदिर एवं कपकोट में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन, विद्यालयों में विकसित भारत-2047 विषय पर प्रतियोगिताएं, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण गतिविधियां, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर तथा युवाओं के नवाचारों को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी एवं स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया जाएगा।