चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कई ऐसे बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय श्रद्धालु भी होते हैं, जिनके लिए मंदिर तक पहुंचना शारीरिक रूप से अत्यंत कठिन होता है। लेकिन उनकी आस्था को किसी भी कठिनाई के आगे झुकने नहीं दिया जा रहा।
चमोली पुलिस के जवान इन श्रद्धालुओं के लिए केवल सुरक्षा प्रहरी नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के सच्चे साथी बनकर सामने आ रहे हैं। ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मी स्वयं आगे बढ़कर बुजुर्ग एवं असहाय श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर के माध्यम से मंदिर तक पहुंचा रहे हैं, उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और भगवान श्री बदरी विशाल के सहज एवं सुरक्षित दर्शन करवा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के चेहरे पर दर्शन के बाद दिखाई देने वाली मुस्कान और आंखों में छलकती खुशी पुलिस जवानों के लिए किसी सम्मान से कम नहीं होती। यही पल इस बात का प्रमाण हैं कि वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व नहीं निभाती, बल्कि मानवता की सेवा का भी सबसे मजबूत माध्यम बनती है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







