देहरादून। पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें
पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी।
आज जनपद में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक, अपराध देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के अनुभवों को साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपराध देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकरियो/कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपराध देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण :-
1- अब्दुल मजीद अंसारी, सहायक उपनिरीक्षक (एम)
2- प्रकाश चन्द्र, लीडिंग फायरमैन
3- योगेश असवाल, मुख्य आरक्षी
4- आनंद चौधरी, मुख्य आरक्षी
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








