देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून जिले के छह विधानसभाओं में परिवर्तन संकल्प यात्रा से सियासी माहौल गरमाएगी। पार्टी ने दूसरे चरण में विकासनगर, सहसपुर, कैंट, धर्मपुर, मसूरी व राजपुर विधानसभाओं में कार्यक्रम की तिथि तय कर दी है। प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दो से चार अगस्त तक विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आठ अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं की रैली में चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि दो अगस्त को विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा। परिवर्तन संकल्प यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी करेंगे। तीन अगस्त को कैंट व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा का नेतृत्व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत करेंगे। चार अगस्त को राजपुर व मसूरी विधानसभा क्षेत्र में परितर्वन संकल्प यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से पांच अगस्त को रायपुर व डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








