टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार "सरकार जनता के द्वार" अभियान के अंतर्गत जनपद टिहरी में विकासखंड देवप्रयाग के ग्राम बोरगांव में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. डी. के. शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम पंचायत चिलपड़ की प्रधान अंजनी देवी ने गांव में पुरानी विद्युत लाइन को बदलने तथा नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग की। इसके अतिरिक्त ग्राम बोरगांव से चमराड़ा देवी तक सड़क निर्माण, पेयजल के भंडारण हेतु टंकी निर्माण तथा विद्यालय में क्षतिग्रस्त फर्श के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
शिविर के दौरान दो वृद्धावस्था पेंशन तथा दो दिव्यांग पेंशन से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। संबंधित अधिकारियों ने सभी शिकायतों एवं मांगों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत, कृषि विभाग से विशाल, उद्यान विभाग से वंशिका, शिक्षा विभाग से जगमोहन सिंह एवं ओंकार सिंह, वन विभाग से बिजेंद्र, प्रकाश सिंह, विनोद कुमार एवं ओमप्रकाश, पीएमजीएसवाई विभाग तथा राजस्व विभाग से नवीन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







