देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार 26 वर्षीय महिला नैना राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद महिला को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला निधि कश्यप का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही थाना राजपुर पुलिस ने चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते देर रात करीब कैनाल रोड पर थाना राजपुर पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर कार, स्कूटी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटी पर सवार महिलाओं को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 26 वर्षीय नैना राजपूत निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला की मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरी घायल निधि कश्यप का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस हिरासत में लिए गए कार चालक सुमित यादव ने पूछताछ में बताया कि वह काठ बंगला से कैनाल रोड की ओर आ रहा था। इसी दौरान कार के ब्रेक नहीं लगे और वाहन सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया।
पुलिस ने कार चालक सुमित यादव और उसके साथी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस द्वारा मृतका के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
दुर्घटना मे मृतक महिला का नाम पता :-
श्रीमती नैना राजपूत पत्नी अभिषेक मेहरा निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त गणों का नाम पता -
1- सुमित यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
2- हाशिम पुत्र कासिम निवासी सुमन नगर, राजपुर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








