देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर SIR अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमाऊं को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर एवं आयुक्त गढ़वाल को देहरादून व हरिद्वार में कैंप करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपदों के DEOs एवं EROs को दावे एवं आपत्तियोंसुपर चेकिंग फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश के चरण में सुपर चेकिंग / फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान दोनों आयुक्त आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरुप फील्ड विजिट के तहत विशेष रुप से ऐसे बूथों को सत्यापन करेंगे, जहां नाम जोड़ने हेतु (फार्म 6) और नाम हटाने हेतु (फार्म 7) के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही DMs रेंडम फील्ड विजिट (बूथों का औचक निरीक्षण) कर सुपर चेकिंग करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फार्म 6 के आवेदन 4 प्रतिशत से अधिक और फार्म 7 के आवेदन 2 प्रतिशत से अधिक हैं वहां EROs फॉर्म्स को क्रॉस वेरिफाई करेंगे।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास के अतिरिक्त सभी जिलों के DMs उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








