Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 17 Aug 2026 991

सचिव सैनिक कल्याण विभाग ने की राज्यपाल से मुलाकात .

देहरादून 17 अगस्त।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड युगल किशोर पंत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सचिव से सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली।