देहरादून 14 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में गौरव भारती शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। संस्था द्वारा वर्ष 2011 से अब तक 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा करने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
राज्यपाल ने गौरव भारती शिक्षा संस्थान द्वारा पिछले 15 वर्षों में 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संस्था के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष श्री एस. पी. सिंह ने बताया कि रोपे गए पौधे केवल संस्थान परिसर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दून घाटी के गांवों, बस्तियों, विद्यालयों, सड़कों के किनारे, मंदिरों तथा घरों के आंगनों में भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर संस्था द्वारा टेबेबुइया को देहरादून का ‘स्मृति वृक्ष’ घोषित करने तथा स्मृति पौधरोपण के लिए इसे निर्धारित प्रजाति के रूप में अपनाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर गौरव भारती शिक्षा संस्थान के चेयरमैन श्री एस.पी. सिंह, एस.बी.एस. यूनिवर्सिटी के मैनेजर श्री जोरावर सिंह, शिक्षक, रंगमंच कलाकार तथा सांस्कृतिक कार्यकर्ता श्री आलोक उल्फत, पूर्व हॉकी कोच एवं पर्यावरणविद् श्री पी.के. मेहरिशी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री जसविंदर सिंह सूडान आदि उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar






