देहरादून 14 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में उद्यान विभाग द्वारा तैयार वसंतोत्सव-2026 की स्मृतियों पर आधारित ‘फ्लोरल हीलिंगः नेचर्स पाथ टू वेल-बीइंग’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस वर्ष आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताएं, विशेष डाक आवरण, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, योग एवं मार्शल आर्ट प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इसे व्यापक जन-उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ‘फ्लोरल हीलिंग’ हमें यह संदेश देती है कि प्रकृति हमारे स्वास्थ्य, संतुलन और प्रसन्नता से गहराई से जुड़ी है। उन्होंने वसंतोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाने तथा इसकी स्मृतियों को पुस्तक के माध्यम से संरक्षित करने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक केवल पुष्पों की सुंदर तस्वीरों का संग्रह नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की प्रकृति, जैव-विविधता, किसानों के परिश्रम, संस्कृति और पुष्प उत्पादन की संभावनाओं का जीवंत दस्तावेज है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की विविध जलवायु और समृद्ध जैव-विविधता पुष्प उत्पादन एवं उद्यानिकी के लिए बड़ी अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पुष्प उत्पादन रोजगार और उद्यमिता का नया क्षेत्र बन सकता है। राज्यपाल ने पुष्प उत्पादन को पर्यटन, होम स्टे और स्थानीय उत्पादों से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी जा सकती है तथा पलायन को रोकने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर सचिव श्री सुरेंद्र नारायण पांडे, निदेशक श्री आर.के. सिंह, अपर निदेशक श्री रतन कुमार, संयुक्त निदेशक श्री सुरेश राम एवं उद्यान अधिकारी श्री दीपक पुरोहित उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







