मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बदला राष्ट्रीय महासचिव का कार्यक्रम
देहरादून। मौसम की विपरीत परिस्थितियों और फ्लाइट में देरी के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल का देहरादून जॉली ग्रांट एयरपोर्ट आगमन का कार्यक्रम बदल गया था, जिसके चलते जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर मौजूद नेताओं को उनका लंबा इंतजार करना पड़ा। मौसम की खराबी के कारण निर्धारित समय पर उड़ान न हो पाने के कारण उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव हुआ और वे तय समय से काफी देरी से देहरादून पहुंचे। केसी वेणुगोपाल 9 और 10 जुलाई के दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक ढांचे और चुनावी रणनीतियों पर मंथन करना है।
आज जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के स्वागत के लिये कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उनके कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है और यह तय हुआ की अब वे सड़क मार्ग से सीधे देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना था की राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) का यह उत्तराखण्ड दौरा निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और नवसंकल्प का संचार करेगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल, पश्चिम बंगाल के प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, समेत अन्य गणमान्य नेता व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








