देहरादून. दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में बीती रोज शरारती तत्वों ने खूब उत्पात मचाया है. बताया जा रहा है कि कई घंटे तक चोर शौचालयों के अंदर तोड़फोड़ और चोरी करते रहे. चोरों ने शौचालय के अंदर घुसकर वॉश बेसिन के ऊपर लगाई गई नलों की टोंटियां और शीशे तक नहीं छोड़े.
दून अस्पताल के महिला शौचालय में तोड़फोड़ और चोरी: दून अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग बी ब्लॉक के दूसरे फ्लोर के शौचालय में हुई तोडफ़ोड़ की भनक तक सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी. इस मामले का खुलासा सुबह के वक्त हुआ जब ओपीडी के लिए कर्मचारी अस्पताल आए. यहां बिल्डिंग में महिला शौचालय के कई वॉश बेसिन टूटे पड़े थे.
दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ वरुण मित्तल ने जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दी जा रही है. हमने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. आने वाले लोगों से भी अपील की जा रही है कि सरकारी संपत्ति को इस तरह से नुकसान न पहुंचाएं. साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने जांच बैठा दी है. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सुरक्षा कर्मियों की जवाबदेही तय की गई है. डॉ मित्तल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन इस बात की भी बारीकी से जांच कर रहा है, कि शौचालय में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले मरीज थे, या फिर कोई नशा करके शौचालय में घुसा था. इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शौचालय में घुसकर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही कुछ सामान भी चोरी किया है.
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








