रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सनसनी खेज वारदात घटित हुई है। मुंबई के लिए चेसिस वाहन लेकर जा रहे चालक पर कार सवार पांच लोगों ने कथित रूप से कई स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने चालक का पीछा करते हुए अलग-अलग जगह गोलियां चलाईं, जिसकी चपेट में आकर सड़क से गुजर रही एक महिला भी घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में चेसिस वाहन चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने पांच नामजद लोगों पर तमंचों से कई राउंड फायरिंग करने, लगातार पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान सड़क से गुजर रही एक महिला भी गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार ग्राम पटेरी निवासी तथा वर्तमान में ग्राम दोपहरिया निवासी जगजीत सिंह 30 जून की रात करीब 9:20 बजे अशोक लीलैंड की चेसिस लेकर खालापुर, पनवेल (मुंबई) के लिए रवाना हुए थे। आरोप है कि गांव से बाहर निकलते ही सड़क किनारे एक मारुति ब्रेजा कार (यूके-04डब्ल्यू-9901) और एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। जैसे ही वह वहां पहुंचे, दोनों कारों से पांच लोग बाहर निकले और कथित रूप से उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।
जगजीत सिंह किसी तरह वाहन को तेज गति से लेकर वहां से निकले, लेकिन आरोपी लगातार कारों से उनका पीछा करते रहे। सिरौलीकला चौराहे, खालसा ढाबा और गौला पुल के पास भी आरोपियों ने चलती गाड़ी पर कई बार फायरिंग की। इसी दौरान पास से गुजर रही मोटरसाइकिल पर सवार साहिस्ता बी, पत्नी इशरार, निवासी बल्लिया मुड़िया, जिला पीलीभीत, गोली लगने से घायल हो गईं। महिला अपने पति और बच्चों के साथ बाद में पुलभट्टा थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि कार सवार लोग ट्रक चालक पर गोली चला रहे थे और उसी दौरान उनके जांघ व कंधे में गोली लग गई। चालक ने बताया कि उनकी चेसिस गाड़ी की बॉडी और बैक लाइट पर भी गोलियों के निशान मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं और पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला कर चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट थाना बिलासपुर में दर्ज है।
तहरीर में जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी, हरमन, विक्रमजीत, निरंजन सिंह उर्फ निरु निवासी ग्राम डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर तथा सर्वजीत बजवा उर्फ साबा निवासी मुल्लाखेड़ा, थाना भोट, जिला रामपुर को नामजद किया गया है। वहीं पुलभट्टा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar







