उत्तरकाशी। सिल्क्यारा टनल में हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक गिरने से कार्मिक की जान गई, डीएम ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया। उत्तरकाशी
सिल्क्यारा टनल में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया बड़कोट साइड से करीब 900 मीटर अंदर शॉटक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक गिरने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जांच एन एचआई डी सी एल द्वारा की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी। सिल्क्यारा टनल घटना के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (बड़कोट) बृजेश तिवारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एचआईडीसीएल अधिकारियों, कार्मिकों एवं श्रमिकों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच एवं सभी आवश्यक तथ्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस एवं संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








