देहरादून। सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आज सचिवालय में सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शत्रुघ्न सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, क्षमता विकास तथा आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
सचिव ने बताया कि USDMA द्वारा विभिन्न आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण SOP तैयार की गई हैं। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बाढ़ प्रबंधन, शीत लहर प्रबंधन व वायु सेवा अनुरोध (एयर रिक्विजिशन) SOP, आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका तथा राज्य आपदा प्रबंधन योजना की प्रतियां भेंट कीं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने USDMA द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं संस्थागत क्षमता विकास की दिशा में इस प्रकार की योजनाएं और मार्गदर्शी दस्तावेज राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
इस अवसर पर USDMA के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, डॉ. शांतनु सरकार तथा डॉ. पी.डी. माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







