महन्त दिनेश गिरी महाराज का खोया मोबाइल आधे घंटे में ढूंढकर लौटाया
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में रुद्रप्रयाग पुलिस बड़ी मुस्तैदी से तैनात होकर अपनी ड्यूटी कर रही हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महन्त दिनेश गिरी महाराज का खोया मोबाइल मात्र आधे घंटे में ढूंढकर उन्हें लौटा दिया। आज श्री केदारनाथ धाम में महन्त दिनेश गिरी महाराज का मोबाइल फोन कहीं खो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 में तैनात मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल, आरक्षी अनुज कुमार और आरक्षी अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढ निकाला और महंत दिनेश गिरी महाराज के सुपुर्द कर दिया। इतनी जल्दी मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर महाराज जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केदारनाथ पुलिस की इस कार्यकुशलता और सेवा भावना के लिए आभार प्रकट किया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








