Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 17 Jun 2026 851

व्यस्ततम इलाकों में पुलिस ने किया रात्रि पैदल गश्त       .

    रुद्रप्रयाग। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, जनपद के व्यस्ततम इलाकों में पुलिस ने किया रात्रि पैदल गश्त।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जनपद के समस्त कोतवाली और चौकी क्षेत्रों के मुख्य व व्यस्ततम बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा सघन रात्रि पैदल गश्त (Foot Patrolling) की गई।जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया। गश्त के दौरान सड़क पर अनावश्यक घूमने वाले तत्वों, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों, कोतवाली प्रभारियों, चौकी प्रभारियों ने स्वयं अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मोर्चे पर रहकर पैदल भ्रमण किया।
रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखने पर तुरन्त स्थानीय पुलिस को सूचित करें। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।