रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोपड़ा बाजार में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों के प्रतिष्ठानों से कुल 14 बोतल, 23 अध्दे एवं 146 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की बरामद की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में लगातार चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग के निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा चोपड़ा बाजार क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध दुकानों की नियमानुसार तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान एवं सुंदरलाल शामिल रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







