देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तुन्तोवाला एवं मेहुवाला माफी क्षेत्र में निर्माणों को सील किया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों स्थानों पर बिना आवश्यक स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच में निर्माण कार्य प्राधिकरण के निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। इनमें एक बहुमंजिला भवन का निर्माण भी शामिल था।
नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए द्वारा दोनों निर्माणों के विरुद्ध तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








