देहरादून ।देहरादून के डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में वार्षिक हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने 'हरे कृष्ण' महामंत्र के साथ दून नगरी को कृष्णमय कर दिया। यह आयोजन चैतन्य महाप्रभु के अखंड हरिनाम संकीर्तन परंपरा के तहत किया जाता है, जो कलियुग में सबसे सरल साधना मानी जाती है। मठ रक्षक त्यागी महाराज की अध्यक्षता में और अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य स्वामी विष्णु प्रसाद महाराज ने भक्तों के साथ प्रार्थना सभा की।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष आवास सलाहकार परिषद (राज्यमंत्री) श्याम अग्रवाल ने आज डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन मे भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया कि आप चैतन्य महाप्रभु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को भक्ति, प्रेम और सेवा से भरें और एक ऐसा समाज बनाएं, जहाँ हर दिल में भगवान का नाम और हर मन में दूसरों के लिए सम्मान हो। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने परम पूज्य संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








