रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जहां प्रशासन की मुस्तैदी एवं समन्वित प्रयासों से एक गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालु को समय रहते सुरक्षित हायर सेंटर भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण अधिकारी (आयु 20 वर्ष), निवासी जुमला (नेपाल), जो यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गए थे, को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्री केदारनाथ में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता महसूस की गई।
जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज को 13:10 बजे सुरक्षित रूप से PHC श्री केदारनाथ से हेलीपैड, केदारनाथ स्थानांतरित किया गया। इसके उपरांत हेली सेवा के माध्यम से मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया।
इस पूरी कार्यवाही के दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों एवं सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला, जिससे यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद कम समय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देशों तथा जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में सभी सम्बन्धित को स्पष्ट निर्देश हैं कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए। इसी के अनुरूप सभी टीमें 24x7 अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं।
यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा हुआ है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार




jitendar nayyar








